छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद क्षेत्र में सेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी
छीपाबडौद क्षेत्र में सेन जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्री सेन समाज चौरासी मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के प्रबुद्धजन और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जहां सेन जयंती पर भव्य रैली और सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सेन समाज चौरासी नवयुवक मंडल की नई क