लखनादौन: धूमा बाईपास के समीप बस की मामूली टक्कर से नाराज युवक ने बस से चाबी निकाली और मौके से हुआ चंपत
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत धूम बाईपास के समीप नेशनल हाईवे क्रमांक 34 में आज दिन शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति को बस की मामूली टक्कर के बाद इतनी गुस्सा आई कि उसने बस से चाबी निकाली और मौके से फरार हो गया है पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।