सवायजपुर: जंगली सूअर के हमले से मची दहशत, हरपालपुर और अरवल क्षेत्र में दो महिलाओं समेत छह किसान हुए घायल
हरपालपुर और अरवल थाना क्षेत्रों के पांच अलग-अलग गांवों में रविवार को जंगली सूअर के हमले से दो महिलाओं सहित छह किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब किसान अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। अचानक हुए इस हमले से खेतों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास काम कर रहे अन्य किसान बचाव के लिए दौड़ पड़े।