कटनी नगर: भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन, जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
देश को विकसित बनाने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जाता है,आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। स्वदेशी एक नारा नहीं,भारतीयों का संकल्प और जीवन पद्धति है।भारत को आत्मनिर्भर बनाने देश की जनता स्वदेशी अपनाकर योगदान दे ऐसा आह्वान प्रधानमंत्री का है,यह जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी।