सकलडीहा थाना के बरठी गांव स्थित पोखरे में बीते गुरुवार की रात डूबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग नित्य क्रिया के लिए पोखरे के किनारे गए थे, जहां पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए। बुजुर्ग का शव शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे मिला, जिनकी पहचान बंशु 75 वर्ष के रूप में हुई। पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।