लाडपुरा: इटावा क्षेत्र के गेता व बम्बूलिया गांव में हुई चोरी की घटना के 2 मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | May 31, 2024 इटावा के गेता व बम्बूलिया गांव में चोरी की घटनाओं के 2 आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि गेता गांव में दिनेश नन्दवाना के यहाँ से अज्ञात चोर चने के कट्टे चुराकर ले गए। वही बम्बूलिया गांव से अशोक मीणा के बाड़े में रखे लहसुन के कट्टो को चोर ले गए। इटावा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।