लाडपुरा: दादाबाड़ी क्षेत्र के लिंक रोड पर अभय कमांड सेंटर के निकट बाइक दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, मोर्चरी में रखवाया गया शव
Ladpura, Kota | May 31, 2024 दादाबाड़ी इलाके में आज दोपहर में अभय कमांड सेन्टर के निकट लिंक रोड़ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। युवक की जेब मे मिले दस्तावेज में उसकी पहचान बी निखिल जीन्सन निवासी समरानीया जिला बारां का रहने वाला है। युवक की बाइक फिसलने से वह जख्मी हो गया राहगीरों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुँचाया जहां उसको मृत घोषित किया गया।