केरसई: केरसई पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष का खोया मोबाइल खोजकर लौटाया, उपाध्यक्ष ने जताया आभार
केरसई थाना की पुलिस ने कैसे निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार का 6 महीना पहले मां वनदुर्गा के रास्ते में खोया मोबाइल खोज कर शनिवार को 12:00 बजे वापस लौटा दिया। थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने टेक्निकल सेल की मदद से मोबाइल खोज कर उन्हें वापस किया ,जिस पर प्रणव कुमार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।