हथुआ नगर क्षेत्र के चिकटोली गाँव में मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा और कुछ रुपये जलकर राख हो गए। घटना में एक बकरी के भी झुलसने की सूचना मिली है। आग की लपटें उठते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।