करहल: करहल तहसील क्षेत्र के सिंहपुर में जल भराव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम से की शिकायत
करहल तहसील क्षेत्र के सिंहपुर में जल भराव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर तहसील में पहुंच विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम से शिकायत की है। तो वहीं ग्रामीणों ने कहा कि उनको आए दिन गंदे पानी से गुजर कर निकालना पड़ता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जल्द जल भराव की समस्या खत्म किए जाने को लेकर एसडीएम से शिकायत की है।