करहल: करहल पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से व्यक्ति को मारी गई टक्कर के मामले में दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी गणेश आनंद पुत्र महेश आनंद ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके पिता मोहल्ला काजी स्थित मस्जिद के पास खड़े हुए थे। तभी स्विफ्ट डिजायर कार ने उनको टक्कर मार दी। जिनसे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शिफ्ट डिजायर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।