बरेली: बहेड़ी चीनी मिल की नीलामी में बड़ा ट्विस्ट! 28 करोड़ की बोली पर उठे सवाल, DM ने दिया नया मौका
बरेली के बहेड़ी चीनी मिल की नीलामी को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में चीनी मिल की अंतिम 28 करोड़ 5 लाख रुपये की बोली पर आ रही आपत्तियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था इससे अधिक कीमत देकर चीनी मिल खरीदना चाहती है, तो वह अपनी आपत्ति