देवघर: बाबा मंदिर गर्भ गृह में गिरने से एक महिला हुई घायल ,उप स्वास्थ्य केंद्र में किया गया इलाज
बाबा मंदिर गर्भगृह में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे गिरने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में बिहार के मधुबनी जिला राजनगर थाना करहरिया गांव निवासी शिबू देवी के भांजा कृष्ण मोची ने बताया कि वे लोग एक के गांव के 70 लोग बाबा मंदिर पूजा करने के लिए आए थे इसी दौरान धक्का मुक्का के कारण महिला घायल हो गई।