जौनपुर: मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में प्रेक्षा गृह में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया
जौनपुर में मंगलवार को करीब 5 बजे के आसपास शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर द्वारा सभी उपस्थित पेंशनर्स पदाधिकारियों, पेंशनरों एवं कार्यालयाध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।