पेटरवार: पेटरवार के बूथ 256 और 220 में डीईओ की मौजूदगी में भरे गए एन्यूमरेशन फॉर्म
पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 256 एवं 220 में डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा की उपस्थिति में रविवार को मतदाताओं ने एन्यूमरेशन फॉर्म भरे। मौके पर बीएलओ ने फॉर्म का तत्काल डिजिटाइजेशन भी किया। समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि डीसी ने आम मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर प्रपत्र भरकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।