बयाना: बयाना के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
बयाना कस्बे के लाल दरवाजा मार्केट स्थित एक बंद कबाड़ गोदाम में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।