घोड़ाडोंगरी: किसान की मनमानी से थमा बारिश का प्राकृतिक बहाव प्रधानमंत्री सड़क बनी तालाब, घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
घोड़ाडोंगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत कुही में एक किसान द्वारा खेत की मेड़ पर बजरी डालकर बारिश के पानी के प्राकृतिक बहाव को रोकने का मामला सामने आया है। इससे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर बने रपटे पर पानी भर गया है और सड़क किसी तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को घुटनों तक भरे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।