रसूलाबाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुलसी नगर कंजड़ डेरा से अभियुक्ता को पकड़ा, जिसके कब्जे से करीब5किलो114ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया गया