सदर: प्रयागराज: दारागंज में एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूलों में चलाया मिशन शक्ति अभियान
Sadar, Allahabad | Apr 12, 2026
पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में दारागंज थाने की एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट अधिकारियों ने विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया।मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के दूसरे चरण के तहत पुलिस टीम ने प्रमुख स्थानों पर बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया।