अजमेर: अजमेर के तबला रेलवे फाटक स्थित ऑयल पेंट की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Ajmer, Ajmer | Jan 2, 2026 शुक्रवार सुबह 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी खबर अजमेर के तोपदड़ा रेलवे फाटक के पास स्थित वार्ड नंबर 59 मे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की ऑयल पेंट की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा पेंट, स्प्रिट सहित ज्वलनशील सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।