पिड़ावा: शहर के कृषि उपज मंडी चौराहे पर थड़ी में दूसरी बार हुई चोरी, पिछले तीन महीनों से लगातार चोरियों का सिलसिला जारी
पिड़ावा शहर में थड़ियों में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।सोमवार को मंगलवार की मध्य रात्रि में कृषि उपज मंडी चौराहे पर लगी एक चाय कचौरी की थड़ी में तोड़फोड़ कर अंदर लगे गैस सिलेंडर,नकदी,नमकीन सहित अन्य सामान चुरा ले गए।पीड़ित बाबूलाल ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया है कि पिछले 3 महीनों में दूसरी बार उसकी थड़ी में चोरी हुई है।