बीना: खस्ताहाल सड़क: खिमलासा टोल के पास बाइक गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Bina, Sagar | May 7, 2026 श्रेयांश, पिता शिव कुमार नायक और युवराज, पिता अरविंद दोनों ही वीर सावरकर वार्ड निवासी,अमजरा घाट पर दर्शन करने जा रहे थे।गुरुवार को खिमलासा टोल के पास अचानक बाइक लहराई और पलट गई। घायलों ने बताया कि सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि वाहन संभालना नामुमकिन हो जाता है।सूचना के बाद डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।