हंडिया: जिलाधिकारी का पत्र दिखाने के बाद टला जेल भरो आंदोलन
बिठौली-बरौत संपर्क मार्ग को लेकर प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे समाजसेवी सचिन तिवारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र दिखाया, जिसमें सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का उल्लेख है। इसके बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।