बहराइच: दुल्दुल हाउस से गमगीन माहौल में निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस, ज़ुलजला के आगे अज़ादारों ने किया जंजीरी मातम
कर्बला में शहीद हुए शहीदों की याद में हर साल मजलिस, मातम और जुलूस निकाला जाता है। मोहर्रम की पहली तारीख से दस तारीख आते-आते दिन प्रतिदिन आज़ादारों मे शोक गहराता जाता है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में नवासा ए रसूल हज़रत इमाम हुसैन के 13 साल के भतीजे हज़रत क़ासिम अलैहिसस्लाम की शहादत की याद में दुल्दुल हाउस से गमगीन माहौल में 7वीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।