दरियापुर: कोचवाड़ा गांव में करंट लगने से किसान की मौत, सोमवार दोपहर घटी हृदयविदारक घटना
सोमवार को दोपहर करीब दो बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब निजामचक चंवर में गेहूं कटाई के दौरान एक व्यक्ति की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कोचवाड़ा गांव निवासी सिपाही राय के 45 वर्षीय पुत्र विजय कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खेत में काम के दौरान वह 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।