सुपौल: सुपौल में निजी स्वास्थ्य संस्थानों के पंजीकरण पर सख्ती, 30 दिन में निबंधन नहीं कराने पर होगी कार्रवाई CS ने दी जानकारी
Supaul, Supaul | Jun 10, 2026 सुपौल जिले में संचालित सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के निबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित कार्यालय में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) डॉ. बाबू साहेब झा की अध्यक्षता में पत्रकारों के साथ आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई।