बालाघाट: तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा: दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम बिटोड़ी से नवेगांव मार्ग पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन पिता काशीलाल लिल्हारे (37 वर्ष), निवासी ग्राम बिटोड़ी, अपने ससुराल ग्राम बरबसपुर जा रहे थे। जैसे ही वे बिटोड़ी-नवेगांव मार्ग