आरा: होली को लेकर भोजपुर एसपी ने प्रेस वार्ता कर जारी की गाइडलाइन, अश्लील गीत बजाने की मनाही
Arrah, Bhojpur | Mar 21, 2024 होली पर्व को ले कर भोजपुर एसपी प्रेस वार्ता कर महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी किए। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। हर्ष फायरिंग पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी और भोजपुर एसपी ने अपील किया कि आपसी हर्षोल्लास के साथ होली पर्व को मनाया जाए।