आरा: भोजपुर में सिम बेचने गए बुजुर्ग की कुएं में गिरने से हुई मौत, पुलिस ने आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Mar 21, 2024 गजराजगंज थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव में सिम बेचने गए बुजुर्ग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव निवासी स्वर्गीय गोरख महतो के पुत्र देवनाथ महतो की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।