डोलरिया: डोलरिया के नानपा में माइनिंग विभाग ने अवैध रूप से संग्रहित रेत जप्त कर प्रकरणकिया दर्ज
जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त दल द्वारा बुधवार को डोलरिया के ग्राम नानपा में अवैध रूप से रेत का भंडारण पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित रेत मिली जिसे जप्त किया।