गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए हुए फरियादियों की उन्होंने एक-एक करके फरियाद सुनी। जनता दरबार में तकरीबन 500 फरियादी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी किए।