गोरखपुर: नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने बरगदही के पास से किया गिरफ्तार
पड़ोस में रहने वाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अनिल को गुलरिहा पुलिस ने बरगदही से गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को सुनिश्चित किया गया है। आज इसे अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने इसे जेल भेज दिया।