पूरनपुर: रमजान का आखिरी जुम्मा 'जुमातुल विदा' श्रद्धा के साथ अदा किया गया, ईद की तैयारियां तेज
पूरनपुर। पाक माह रमजान के अंतिम शुक्रवार को क्षेत्रभर में ‘जुमातुल विदा’ पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दोपहर करीब दो बजे सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।