चूरू: गांव भुवाड़ी में घरेलू विवाद के चलते विवाहिता ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Dec 28, 2025 चूरू जिले के भुवाड़ी गांव में घरेलू बात को लेकर 35 वर्षीय विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गयी। परिजन गंभीर हालत में महिला को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया।