चूरू: नगर परिषद की निवर्तमान सभापति पायल सैनी की पहल से जरूरतमंदों के लिए बनी संबल, रेलवे स्टेशन के पास वितरित किए कम्बल
Churu, Churu | Dec 28, 2025 चूरू में शीत लहर से ठिठुरते जनजीवन के बीच जब ठंड गरीब और वंचित तबके के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है, ऐसे समय में संवेदना और सेवा का भाव ही सबसे बड़ा सहारा होता है। इसी मानवीय सोच के साथ निर्वतमान सभापति पायल सैनी ने रविवार को चूरू रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गरीब एवं वंचित बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को कंबलों का वितरण किया।