सीतापुर: अमीरपुर में फेरी वाले से कपड़ा खरीदने के दौरान 2 पक्षों में जमकर विवाद, महिलाओं की मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने
महोली थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव में फेरी वाले से कपड़ा खरीदने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी ,दोनों पक्षों की महिलाएं एक दूसरे को मारपीट रही थी। और कोई भी रुकने का नाम नहीं ले रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं की मारपीट का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।