सीतापुर: भवानीपुर में विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
जनपद के रेउसा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में कुछ दिन पूर्व विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसका लगातार उपचार चल रहा था। व्यक्ति की इलाज के दौरान ही मौत हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है ।