सीतापुर: पुरैना में प्रसवपीड़ा के चलते गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
सदरपुर थाना क्षेत्र के पुरैना में एक महिला प्रसव पीड़ा के चलते काफी परेशान थी। अस्पताल ले जाने पर महिला को डॉक्टर ने लखनऊ रेफर किया। ससुराल वाले उपचार के लिए लखनऊ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।