सीतापुर: खैराबाद नगर पालिका में अहिल्याबाई होल्कर त्री शताब्दी के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन हुआ
खैराबाद इलाके में स्थित नगर पालिका में अहिल्याबाई होल्कर त्री शताब्दी के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान माता अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे थे। कार्यक्रम में माता अहिल्याबाई होलकर के कार्यों को भी याद किया गया था।