बांधवगढ़: पीएम स्वनिधि योजना से बदली कमलचंद की तकदीर, फलों का कारोबार बढ़ा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उमरिया जिले के रणविजय चौक के पास फलों की दुकान संचालित करने वाले कमलचंद गुप्ता ने इस योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय का विस्तार किया है। पहले 10 हजार रुपये, फिर 20 हजार रुपये का ऋण समय पर चुकाने के बाद उन्हें 50 हजार रुपये का ऋण मिला। इस राशि से फलों की दुकान लगाकर मुनाफा कमा रहे हैँ।