गरौठा: गुरसरांय में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, अन्य परिजन घायल
झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में भसनेह बांध के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 75 वर्षीय बेटी बाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। परिजन महिला को इलाज के लिए गुरसरांय ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है।