मुख्यमंत्री के सब का सम्मान जीवन आसान अभियान के तहत सात निश्चय पार्ट 3 कार्यक्रम अब हर सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई अनिवार्य कर दी गई है. यह व्यवस्था सोमवार से पूरे राज्य में प्रभावि हो गई है. लेकिन तारापुर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे तक कार्यालय बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.