ईसागढ़: कदवाया में तीन लोगों ने की 19 वर्षीय युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार कदवाया निवासी विकास पाल उम्र 19 वर्ष ने सोमवार को दोपहर लगभग 1:30 थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही रघुवीर, देवेंद्र और सद्दाम खान ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।