यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी द्वारा यातायात माह के तहत किसान डिग्री कॉलेज में एनसीसी के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि लगातार यातायात माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।