मेराल: मेराल के लातदाग डेढ़ वर्ष से खराब जलमीनार और चापाकल, पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण
मेराल प्रखंड के लातदाग गांव स्थित चोरपनिया टोला में जलमीनार और चापाकल पिछले डेढ़ वर्ष से खराब पड़े हैं, जिससे दर्जनों परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। आदिवासी, हरिजन एवं पिछड़ा वर्ग बहुल इस टोले के करीब 25-30 घरों के 100 से अधिक लोग इसी जलस्रोत पर निर्भर थे। गुरुवार को ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें आपस में पैस