गोपालगंज: हत्या के प्रयास मामले में कटेया थाना की पुलिस ने तीन फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार। एसपी विनय तिवारी ने दी जानकारी।
एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कटेया थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 193/23 के तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बनकटिया टोला निवासी रामजीत राम, गौतम राम एवं तुफानी राम शामिल हैं। इनके विरुद्