सुबह 8:30 बजे श्री राम मंदिर धर्मशाला प्रांगण में नगर वासियों ने गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया। यहां पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राहुल सिसोदिया के द्वारा झंडा वंदन कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों व स्कुली बच्चों को भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदगण जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।