बेगूसराय: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा का पांचवां दिन कदाचारमुक्त रहा, 437 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा पांचवें दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में हुई. दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने शुक्रवार की शाम 06:00 बजे कही. 25,887 परीक्षार्थियों में 25,450 उपस्थित एवं 437 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.