बेगूसराय: वार्ड-45 में 4 सड़कों का शिलान्यास, मेयर और मटिहानी विधायक रहे मौजूद
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-45 में 04 विभिन्न सड़कों का मेयर पिंकी देवी ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे शिलान्यास किया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि वार्ड- 45 में अशोक शाह घर से संजय दुकान कुआं भाया अवनीश कुमार घर तक पीसीसी सड़क ढलाई का काम किया जाएगा. इसको लेकर आज शिलान्यास किया गया है. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया.