टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला और उनकी बेटी के साथ गलत काम करने की धमकी दी जा रही है। सिरफिरा उनके नंबर पर लगातार मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। पौड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीला मोड़ स्थित एक सोसाइटी में पीड़िता परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में पति के साथ एक आठ साल की बेटी भी है।